टाटा की इलेक्ट्रिक कारों की रिकॉर्ड बिक्री,बनी ग्राहकों की पहली पसंद

मुंबई : टाटा की गाड़ियों को भारत में हमेशा से ही प्यार मिलता रहा है। अक्सर बायर्स इन्हें बिल्ड क्वालिटी और रिलायबिलिटी के लिए पसंद किये जाते हैं। साल 2019 में टाटा ने भारत में अपने पहले इलेक्ट्रिक कार टिगोर ईवी को लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और करीबन 3 सालों के अंदर भारत में अपने 50 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री कर डाली। टाटा देश की इकलौती ऐसी कंपनी है जिसने इलेक्ट्रिक वाहनों की केटेगरी में लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है।
टाटा के ईवीज की अगर बात करें तो फिलहाल कंपनी के पास 4 मॉडल्स उपलब्ध हैं. इन मॉडल्स की अगर बात करें तो इनमें नेक्सॉन ईवी , टिगोर ईवी , टियागो ईवी और एक्सप्रेस-टी ईवी शामिल हैं। इनमें से टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टिगोर ईवी है. इस कार के लिए आपको सिर्फ 8.49 लाख रुपये एक्स शोरूम दिल्ली चुकाने पड़ते हैं. वहीं बाकी ईवीज की अगर बात करें तो नेक्सॉन ईवी के लिए 14.99 लाख रुपये, टिगोर ईवी के लिए 12.49 लाख रुपये और एक्सप्रेस-टी ईवीकी कीमत 9.54 लाख रुपये है। मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023 के पहले 6 महीनों के दौरान 15,518 इलेक्ट्रिक कार्स की बिक्री की यह इलेक्ट्रिक कार मार्केट का 85 प्रतिशत हिस्सा है, वहीं बात करें वित्तीय वर्ष 2022 की तो इस दौरान कंपनी ने कुल 19,105 यूनिट्स की बिक्री की थी।