एम्स और पिनाकल कंपनी में हुआ एमओयू साइन,एयर एंबुलेंस जल्द शुरू 

एयर एंबुलेंस सेवा शुरू करने के लिए एम्स ऋषिकेश और पिनाकल कंपनी के बीच एमओयू हुआ है। आपातकालीन और ट्रामा सेवाओं के लिए मई में एम्स से एयर एंबुलेंस सेवा शुरू होगी। पवन हंस की तरफ से मेरठ में एयर एंबुलेंस को तैयार किया गया है। हेलीकॉप्टर मिलते ही एम्स प्रशासन सेवा शुरू करने के लिए तैयारी पूरी हो गयीं हैं। आपातकालीन व ट्रामा सेवा के लिए गंभीर मरीजों को तत्काल एम्स पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से पहली बार एयर एंबुलेंस सेवा शुरू होगी।  

बृहस्पतिवार को एम्स ऋषिकेश और पिनाकल कंपनी के बीच एयर एंबुलेंस संचालित करने के लिए एमओयू साइन किया और पिनाकल कंपनी की तरफ से उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर से भी एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। 

एम्स ऋषिकेश की निदेशक डॉ. मीनू सिंह ने बताया कि एयर एंबुलेंस के लिए पिनाकल कंपनी की तरफ से पवन हंस एयर एंबुलेंस के लिए हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराएगा। पवन हंस ने हेलीकॉप्ट खरीदा है। इसे मेरठ में एयर एंबुलेंस के हिसाब से तैयार हो रहा है। मई महीने में एयर एंबुलेंस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *