देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में बीते 24 घंटे के भीतर नौ कोरोना संक्रमित पाए गए है। आठ मरीज स्वस्थ हो गए हैं। कोरोना की तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92403 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार,बीते रविवार को 1017 सैंपलों की जांच की गई जो की निगेटिव आई है। चार जिलों में नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में पांच, पौड़ी में दो, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। आठ मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर अब तक 88798 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। नौ जिलों में 106 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
प्रदेश की रिकवरी दर 96.10 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.30 प्रतिशत दर्ज की गई है। कोरोना को लेकर अब प्रदेश में भी सख्ती बढ़ाई जा रही है।

