बिलकिस बानो मामलें पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया,सरकार के लिए कही ये बात 

 नई दिल्ली : बिलकिस बानो मामले में दोषियों की रिहाई को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी  खासा नाराज़ नज़र आए उन्होंने आज बुधवार को पीएम मोदी पर सीधा निशाना बनाया। उन्होंने कहा, पूरा देश प्रधानमंत्री की बातों और कामों में अंतर साफ़ देख रहा है। राहुल ने ये भी कहा, इस तरह के फैसलों से देश की महिलाओं में क्या संदेश गया ?

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में आज लिखा कि “5 महीने की गर्भवती महिला से बलात्कार और उसकी 3 साल की बच्ची की हत्या करने वालों को ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ के दौरान रिहा किया गया। नारी शक्ति की झूठी बातें करने वाले देश की महिलाओं को क्या संदेश दे रहे हैं? उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री जी, पूरा देश आपकी कथनी और करनी में अंतर देख रहा है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 2002 में गुजरात दंगों के दौरान गर्भवती महिला बिलकिस बानो से दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद परिवार के सात सदस्यों की हत्या की गई। अदालत ने इस मामले में 11 लोगों को सजा सुनाई थी। हालांकि, सभी दोषियों को छूट नीति के तहत रिहा कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *