14 साल की बच्ची को जलती भट्टी में फेंका,कहा का है मामला ?

आए दिन हो अपराधों का सिलसिला थम नहीं रहा, अब दिल दहलाने वाला मामला राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से है जहां कोटड़ी थाना इलाके एक गांव में 14 साल की नाबालिग को कोयले की भट्टी में डाला है। खबरों की माने तो  सम्भावना है कि हत्या से पहले उसके साथ गैंगरेप हुआ है। वारदात को लेकर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर की अगुवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं  और चार थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ  जारी है। 

बताया गया है कि ये घटना कोटड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिन बुधवार रात 10 बजे की है। परिजनों ने  जानकारी दी है कि  14 साल की नाबालिग बुधवार कल सुबह मवेशी चराने निकली थी खेत आई जब शाम करीब 4 बजे तक वह नहीं लौटी तो परिजन परेशान हुए और खोजबीन शुरू की। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हुए थे, इस दौरान रात 10 बजे गांव के बाहर मौजूद कोयला भट्टी को बारिश में जलते देख ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने पास जाकर देखा तो भट्टी में नाबालिग जल रही थी। सुबह से ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर मौके से सबूत जुटाए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *