ऋषिकेश : भारी बारिश के चलते अचानक सौंग नदी का जलस्तर बढ़ गया है जिसमें छह पर्यटकों समेत आठ लोग नदी के बीच टापू पर फंस गए। इस घटना ही सूचना मिलते ही रायवाला पुलिस टीम मौके पर पहुंची गई। पुलिसकर्मियों ने सभी लोगों को रस्सी के सहारे नदी से सुरक्षित बाहर किया और बीते दिन मंगलवार दोपहर को बारिश के बाद सौंग नदी का जलस्तर बढ़ गया जिसके बाद नदी में नहा रहे छह पर्यटक और दो स्थानीय लोग टापू पर फंस गए। आसपास से गुजरते हुए राहगीरों ने लोगों को टापू पर फंसा देखा तो रायवाला पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रायवाला थाना प्रभारी भुवन चंद्र पुजारी तुरंत टीम के साथ मौके पर पर पहुंचे।
इसके अलावा नदी का जलस्तर लगातार रहा और इसलिए थाना प्रभारी ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चालू कर दिया। पुलिस ने रस्सी की मदद से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को एक एक कर गंगा से बाहर निकाला। थाना प्रभारी भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि टापू से उत्तर प्रदेश के हरदोर्द निवासी सुमित शुक्ला, सत्यम, मुजफ्फरनगर निवासी दीपक, बदायूं निवासी रघुवीर, शाहजहांपुर निवासी सचिन, बिहार के छपरा निवासी बलराम, रायवाला के निवासी कोमल सिंह चौहान और उनकी पत्नी बबली देवी को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

