आज यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसके चलते बाराबंकी जिले में बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को हिला दिया है। अचानक हुए इस हादसे में अभी तक करीब 8 यात्रियों की मौत की खबर है। करीब तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल से घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया है। मौके पर मौजूद पहुंची पुलिस ने हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात शुरू किया है।
ख़बरों की मानें तो, पूर्वांचल एक्सप्रेस पर आज सोमवार सुबह में लोनी कटरा थाना इलाके के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास खड़ी बस में पीछे से आई दूसरी बस सीधा टकरा गई,और सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 36 से ज्यादा लोग घायल हैं। मृतकों में चार की पहचान हुई है। करीब आधा दर्जन लोगों की हालत अच्छी नहीं है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस में किलोमीटर संख्या 24 के पास लोनी कटरा थाना इलाके के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास एक्सप्रेस-वे के किनारे यमुना ट्रैवल्स की बस पहले खड़ी थी। यह कैंटीन होने के कारण इसमें अधिकतर सवारियां उतर कर नीचे आ गई थी। करीब 4:30 बजे सीतामढ़ी बिहार से नई दिल्ली जा रही अशोक ट्रेवल्स की वोल्वो बस इस बस में अचानक पीछे से आकर टक्कर मार दी।

