ऋषिकेश : आज शुक्रवार सुबह बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा दुखद सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक टैक्सी के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल है। घटना की सुनते ही मौके पर पहुंची पुलिस -प्रशासन की टीम ने राहत-बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी आश्रम के पास मुंबई के यात्रियों की टैक्सी खाई में गिरी। टैक्सी में छह लोग सवार थे। जोकि हरिद्वार से बद्रीनाथ की ओर जा रहे थे। तीन गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा गया है। ड्राइवर ऊखीमठ का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस अस्पताल में घायलों से जानकारी ले रही है।
बद्रीनाथ : मुंबई के यात्रियों की टैक्सी खाई में गिरी, 3 मौतें

