देहरादून : हरिद्वार के बीएचईएल में प्रदेश के पहले मेडिकल डिवाइस पार्क को बनाने के लिए मांग की गई थी जिसके लिए केंद्र सरकार की नामंजूरी सामने आई है। राज्य की ओर से केंद्र सरकार को भेजे गए प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया गया है। राज्य सरकार ने इस पार्क के लिए 100 एकड़ जमीन का चयन कर केंद्र को प्रस्ताव पेश किया था जिसपर आज ताज़ा खबर मिली है कि इसको केंद्र ने नकार दिया है। आपको बतादें कि त्रिवेंद्र सरकार के समय से हरिद्वार बीएचईएल औद्योगिक क्षेत्र में मेडिकल डिवाइस पार्क बनाने की कवायद शुरू हुई थी।
केंद्र सरकार की मेडिकल डिवाइस पार्क योजना के तहत राज्य औद्योगिक विकास निगम (सिडकुल) ने 100 एकड़ जमीन का चयन कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी थी। योजना में पार्क को विकसित करने के लिए केंद्र की ओर से बजट दिया जाता है, लेकिन केंद्र से मेडिकल डिवाइस पार्क की मंजूरी नहीं प्राप्त हुई और इस प्रस्ताव खारिज हो गया है। बता दें कि केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल में मेडिकल डिवाइस पार्क की मंजूरी दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए चयनित जमीन को अन्य उद्योगों को स्थापित करने के लिए तैयार किया जाएगा।

