आतिशी ने फिर भाजपा पर लगाया आरोप, अफसरों ने बैठक में शामिल होना किया बंद

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद से लगातार आप पार्टी केंद्र पर हमलावर है। आप मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की सरकार को गिराने और राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश हो रही है। सीएम को फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, ‘दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बैठक में शामिल होना बंद कर दिया है। इन सभी चीजों से साफ़ हो रहा है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराने और राष्ट्रपति शासन लागू करने की साजिश चल रही है। उन्होंने कहा कि ‘मैं भाजपा को चेतावनी देती हूं कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना अवैध, असंवैधानिक और दिल्ली के लोगों के जनादेश के खिलाफ होगा। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को स्पष्ट जनादेश दिया है।’ ये (भाजपा) दिल्ली में चुनाव जीतने वाले नहीं है, इसलिए ये साजिश कर रहे हैं कि दिल्ली की चुनी हुई अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराया जाए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *