संसद की कार्यवाही शुरू, महाकुंभ हादसे पर हंगामा

संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है, लेकिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू हो गया है। विपक्षी सांसदों ने महाकुंभ हादसे पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा किया है और सदन में नारेबाजी कर रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में आज एक विधेयक पेश करेंगे। इस विधेयक में ग्रामीण प्रबंधन संस्थान, आणंद को त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय में बदलने वाला प्रावधान होगा। साथ ही इसे राष्ट्रीय महत्व का संस्थान भी एलान होगा। वहीं कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर लोकसभा में आज स्थगन प्रस्ताव पेश करेंगे। इस स्थगन प्रस्ताव में तमिलनाडु को मनरेगा योजना का 1056 करोड़ रुपये बकाया जारी न किए जाने पर चर्चा की मांग की गई है। आज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अवसर पर हुई भगदड़ को लेकर भी हंगामा हो सकता है। खासकर समाजवादी पार्टी इस मुद्दे पर खासी हमलावर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *