अलीगढ़: उत्तर प्रदेश में शहरों के नाम बदलकर नए नामों रखने का सिलसिला तेज़ी पर है। इलाहाबाद के प्रयागराज होने बाद अब यूपी के अलीगढ़ को हरिगढ़ के नाम से गठित करने की खबरे सुनाई दे रही है। इसी क्रम में नवगठित जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में जिला पंचायत सदस्य केहरी सिंह और उमेश यादव ने अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने का का ज्ञापन भी दिया है। इतना ही नहीं बल्कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने स्व. राजा बलवंत सिंह के नाम से द्वार बनाने की भी गुजारिश की है। कुछ भाजपा नेताओं ने धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखने की बात कही है।
आपको बतादें कि बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने चेतनराज सिंह के नाम से द्वार गठित करने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। इसके अलावा मंच संभाल रहे पूर्व अध्यक्ष चौ. सुधीर सिंह ने कहा कि जिला पंचायत बोर्ड बैठक में विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी ही प्रतिभाग करें, जिससे सवाल जवाब होने पर सटीक जानकारी मिल सके। उन्होंने ये भी कहा कि सदन की ओर से कार्यवाही की सिफारिश हो,और विभागों में आने वाले जिला पंचायत सदस्यों का सम्मान किया जाय। उनकी बात सुनी जाय। ऐसा नहीं होने पर संबंधित विभाग से इसका पूरी तरह एक कारण भी पुछा जाए।

