राहत: बीते 24 घंटे में संक्रमण के 25,166 मामलें, 437 लोगों की मौत

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। लेकिन अब पांच महीने के बाद कोरोना के काफी गिरावट के साथ संक्रमण के मामलें सामने आए हैं। आपको बतादें कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,166 नए मामले निकले हैं,इसके अलावा 437 लोगों ने जान गवाई है। इसके अलावा करीब 36 हजार 830 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। आज तक देश में 3 लाख 69, 846 सक्रिय मामले हैं जो बीते 146 दिनों में सबसे कम मामलें हैं।  रिकवरी रेट में  लगातार बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। कोरोना का रिकवरी रेट 97.51% है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। देश में 3,14,48,754 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में कुल नए केस आए- 25,166
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए-36,830
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-437
बीते 24 घंटों में कोरोना टीका- 88.13 लाख 
देश में  अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  3. 69 लाख
अब तक कुल संक्रमित हुए लोग- 3.22 करोड़
अब तक ठीक हुए- 3.14 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4.32 लाख अब देश में  3 करोड़ 14 लाख लोग कोरोना को मात दी है,तीन करोड़ 22 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 4 लाख 32 हजार संक्रमितों की जान जा चुकी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *