सहकर्मी के सुसाइड के बाद डॉक्टर ने क्यों की आत्महत्या ?

मेरठ के सुभारती कॉलेज के हॉस्टल में बीएससी नर्सिंग की छात्रा तनुजा ने सुसाइड किया जिससे 12 घंटे बाद उसके डॉक्टर दोस्त पवन यादव ने भी आजमगढ़ में फांसी लगा ली और जान देदी। डॉ. पवन भी मेरठ में कार्यरत थे। उसी दौरान उनकी मुलाकात बीएससी नर्सिंग की छात्रा तनुजा से हुई थी। तनुजा के परिजनों ने डॉ. पवन का जिक्र करते हुए जानी थाने में तहरीर दी है।

दो दिन पहले बुधवार की शाम करीब छह बजे श्रद्धापुरी निवासी और सुभारती कॉलेज की बीएससी नर्सिंग की छात्रा तनुजा ने हॉस्टल में खुदकुशी की। और उसके बाद छात्रा के परिजनों ने पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया, जिसमें आजमगढ़ के मुबारिकपुर थाना क्षेत्र के सुराई गांव निवासी डॉक्टर पवन का नाम है। जानी थाने की पुलिस मामले की जांच करने में लगी थी, तभी गुरुवार सुबह डॉ. पवन की मौत की खबर आ गई। पुलिस सभी बिंदु पर जांच करने में लगी है। छात्रा के परिजनों ने तहरीर दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *