शामली : आज शुक्रवार को जहां सीबीएसई बोर्ड की तरफ से सुबह 12वीं का नतीजा घोषित हुआ वहीँ दोपहर में 10वीं के भी परिणाम जारी हो गए हैं जिसके चलते शामली जिले में स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की 10वीं की छात्रा दिया नामदेव ने बाजी मारी है और शत प्रतिशत अंक पाकर नेशनल टॉप किया है और देश परिवार का नाम शान से ऊँचा किया है।
रिया ने 500 में से 500 अंक प्राप्त हांसिल किए हैं। वहीं 12वीं में सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल की छात्रा अपूर्वा तायल व बीएसएम स्कूल की छात्रा प्रियांशी देशवाल ने सयुंक्त रूप से 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। दोनों छात्राओं ने जिले में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
इसके लावा बिजनौर में कक्षा 12वीं के तीन छात्र-छात्रा जिला टॉपर बने हैं। इनमें एलआरएस अकादमी स्कूल की घृताची गुप्ता ने 99.4, सेंट मेरी धामपुर की छात्रा चैतन्या मिगलानी ने 99.2 और डीडीपीएस बिजनौर की रिद्धि अग्रवाल ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। बागपत में बड़ागांव के स्यादवाद स्कूल की छात्रा हर्षिता जैन ने 12वीं में 99 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। बताया गया कि त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर के प्रबंधक त्रिलोकचंद जैन की बेटी हर्षिता ने जनपद में सर्वाधिक 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है।

