धोनी से मिलने को फैन ने तोड़ा सुरक्षा घेरा, माही के सामने हुआ नतमस्तक-तस्वीरें वायरल

अहमदाबाद : धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए भले ही चार साल से ज्यादा समय हो गया है लेकिन उनकी फैन फॉलोविंग पर इसका कोई असर नहीं हैं आज भी उनके फैन्स उनके लिए वहीँ दीवानगी रखते हैं। इस बात का अंदाजा बीती रात हुए आईपीएल के 59वें मैच से लगाया जा सकता है। गुजरात के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान बीच मैदान पर एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़ कर घुस आया। इसके बाद उसने जो किया उसने सभी का दिल जीत लिया।  चेन्नई की पारी के 20वें ओवर में थाला क्रीज पर थे। वह राशिद खान के खिलाफ छक्का जड़ चुके थे और तभी एक  फैन स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए अंदर भाग आया। धोनी के करीब आते ही इस शख्स ने उनके सजदे में सिर झुकाया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इसके बाद स्टार क्रिकेटर ने उसे उठाया और गले लगाया। धोनी के इस कारनामे ने फैंस का दिल जीत लिया। इस घटना की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *