श्रीलंका में कोहराम,राजपक्षे के इस्तीफे के बाद हिंसा में 5 की मौत 

कोलम्बो : गौरतलब है कि जबसे बीते दिन सोमवार को श्रीलंका प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफ़ा दिया है वहां भरी हिंसा मच गई है। इसमें सत्ता पक्ष के सांसद अमरकीर्ति अथुकोराला ने एक युवक को गोली मार दी है जिसमें उसकी मृत्यु हो गई ,इतना ही नहीं फिर खुद को भी गोली मार ली है। श्रीलंका में बरपी इस जबर्दस्त हिंसा में अभी तक पांच लोगों की मौत हुई है और 200 से ज्यादा घायल हुए हैं। श्रीलंका में कल दिन बुधवार तक कर्फ्यू जारी किया गया है। इसके बावजूद तनाव कायम है, क्योंकि भारी आर्थिक संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। देश भारी आर्थिक व राजनीतिक संकट में फंस गया है। विपक्ष का आरोप है कि देश का सबसे शक्तिशाली राजनीतिक परिवार इस संकट का जिम्मेदार है। श्रीलंका में संकट से राजपक्षे परिवार की छवि बुरी तरह ख़राब हो चुकी हैं।  पीएम के अलावा उनके भाई राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के भी इस्तीफे देने की मांग उठाई जा रही है। 

अमेरिका ने कहा-

अमेरिका ने कहा है कि श्रीलंका के हालात पर हमारी पूरी नजर है। शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों और निर्दोष लोगों के खिलाफ हिंसा चिंताजनक है।  श्रीलंका पर अरबों डॉलर का कर्ज है। बेशुमार महंगाई हो रही है। लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *