महिंदा राजपक्षे ने दिया इस्तीफा,मचा हड़कंप 

  सभी जानतें है कि देश अभी भारी आर्थिक संकट से घिरा है इसी बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने आज सोमवार को इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका की तरफ से जारी खबरों के मुताबिक़ दावा किया गया है कि विपक्ष की अंतरिम सरकार बनाने की मांग के आगे झुकते हुए राजपक्षे ने इस्तीफ़ा दिया है।

आपको बतादें कि पूर्व में ही प्रधानमंत्री राजपक्षे ने कहा कि वह जनता के लिए ‘कोई भी बलिदान’ देंगें। उनके इस कथन से इन अटकलों को बल मिल गया था कि राजपक्षे आज इस्तीफा दे देंगे। उनके छोटे भाई और राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे की आर्थिक संकट से घिरी सरकार पर देश को उबारने के लिए अंतरिम सरकार बनाने का दबाव बढ़ गया है।  इसके अलावा उनके छोटे भाई राष्ट्रपति गोतबाया रापजक्षे ने अपनी इच्छा को नहीं बताया है कि वो महिंद्रा का इस्तीफा चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *