अजीबोग़रीब किस्से : हरिद्वार में एक माँ ने बेटे-बहु पर लगाया ऐसा आरोप,मांगी 5 करोड़ की धनराशि 

हरिद्वार : इस कलयुग में अजीबोग़रीब किस्से सुनने में आना कोई बड़ी बात है। लेकिन अब जो किस्सा हम  बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आपको भी अजीब ही महसूस होगा। दरअसल,हरिद्वार के सिडकुल में रहने वाली एक महिला  ने पुत्र और पुत्रवधू पर शादी के ६ वर्ष बीत जानें के बाद संतान पैदा न करने और पोता पोती नहीं दे पाने के आरोप में पांच करोड़ रूपए की राशि मांगी है। इस महिला ने बेटा बहु के खिलाफ घरेलु हिंसा की धाराओं के चलते कोर्ट में वाद दायर किया है। 
इस मामलें में अधिवक्ता अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने  कहा है कि सिडकुल स्थित हरिद्वार ग्रीन निवासी महिला साधना प्रसाद पति संजीव रंजन प्रसाद ने पुत्र श्रेय सागर,पुत्र वधु शुभांगी सिन्हा और चार और पर वाद दायर किया है। 
उन्होंने लिखा है की उन्होंने एक ही पुत्र किया ताकि उसकी परवरिश अच्छी हो। अपने इस पुत्र को पायलट भी बनाया।  प्रशिक्षण के लिए 35 लाख रूपए भी खर्च किए हैं। बहु बेटे को विवाहित को थाईलैंड भेजा। लेकिन जब बहु से पोता -पोती की डिमांड की तो उन्होंने मना कर दिया और झगड़ करने लगी। पुत्र के बच्चों के सुख से वंचित रखने आरोप में महिला ने दर्ज किया है मामला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *