क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट,आठ लोग थे सवार

आज जापान में अमेरिका का एक विमान हादसा हुआ है।  जापान के कोस्ट गार्ड ने आज बुधवार को जानकारी दी है कि कागोशिमा प्रीफेक्चर में याकुशिमा द्वीप के पास तटीय क्षेत्र में अमेरिका के ओस्प्रे सैन्य विमान के क्रैश हुआ है। एयरक्राफ्ट में आठ क्रू सदस्य सवार थे।  कोस्ट गार्ड को विमान के क्रैश होने की खबर दी है। समयानुसार करीब 2.45 बजे मिली। कोस्ट गार्ड इस क्रैश की जांच में लगा है।

जापानी मीडिया ने बताया है कि इस घटना में एक शख्स को स्थानीय मछुआरों ने खोजा। यह मछुआरे फिलहाल सर्च ऑपरेशन में कोस्ट गार्ड्स की सहायता कर रहे हैं। बाकियों की खोज अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *