उत्तराखंड के उपचुनावों में सीएम धामी के सामने कांग्रेस के प्रत्याशी को लेकर चर्चाओं में विराम लगते हुए आज पार्टी की ओर से प्रत्याशीके नाम की घोषणा कर दी गई है। चंपावत विधानसभा सीट से कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी का चेहरा निर्मला गहतोड़ी को उतारा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने निर्मला गोहतड़ी खड़ी होंगी। चार मई को उप चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है और नामांकन पत्र भी लिए जाने लगे थे, लेकिन कांग्रेस किस चेहरे पर उपचुनाव में दांव लगाएगी, इस रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया था। आज पार्टी ने अपने चेहरे को सामने ला दिया है।
चंपावत विधानसभा सीट में उपचुनाव में सीएम धामी के सामने कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी पर दांव लगाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने संकेत दिए थे कि पार्टी शुक्रवार तक प्रत्याशी का नाम तय कर सकती है। चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होना है। चार मई को इसकी अधिसूचना जारी हो गई थी। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हुई। 11 मई नामांकन की आखिरी तारीख है।
सीएम धामी के 9 माई को होने वाले नामांकन में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। सरकार के कई मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों और कुमाऊं मंडल के तकरीबन सभी पार्टी विधायकों के जुटने की संभावना है।

