साउथ की इन 3 धमाकेदार फिल्मों का ओटीटी पर खत्म हुआ इंतज़ार,जानिए रिलीज़ डेट 

इस साल सिनेमाघर में धमाल मचाकर करोड़ों की कमाई करने वाली साउथ की ये ख़ास फिल्मों का ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इंतज़ार खत्म हुआ है। बस अब कुछ ही दिनों में ये फिल्में ओटीटी पर आने वाली है। साउथ इंडस्ट्री की तीन सबसे चर्चित फिल्में अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ख़बरों की मानें तो, एस एस राजामौली की ‘आरआरआर’, विजय की ‘बीस्ट (रॉ)’ और चिरंजीवी व राम चरण की ‘आचार्या’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होना ही वाली है। 

RRR-अजय देवगन, आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर और राम चरण की फिल्म ‘आरआरआर’ ने पांच हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर 767.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं बीस्ट और आचार्या ने क्रमश: 8.6 (पहले हफ्ते) और 54.74 (पहले छह दिन) करोड़ रुपये की कमाई की है। 

आचार्य’ -हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘आचार्य’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि राम चरण और चिरंजिवी की फिल्म ‘आचार्य’ अमेजन प्राइम वीडियो को 27 मई, 2022 को रिलीज होने जा रही है।

बीस्ट-विजय और पूजा हेगड़े अभिनीत तमिल फिल्म ‘बीस्ट’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के एक महीने बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने बुधवार, 4 मई की सुबह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी दी कि बीस्ट का प्रीमियर 11 मई को पांच भाषाओं में होने जा रहा है। नेटफ्लिक्स ने लिखा, “बीस्ट 11 मई को तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में नेटफ्लिक्स पर आ रही है”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *