कोरोना के एक्टिव केस 20 हजार के करीब, बीते दिन से 25 फीसदी अधिक मामले

नई दिल्ली : फिरसे देश में कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। फिर से सभी की चिंता बढ़ने लगी है। संक्रमण ने आम लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता कर दी है अब सरकार भी कहती लहर को लेकर डरने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बीते 24 घंटों में आंकड़ों को जारी किया गया है कि 3,205 मामले निकलें हैं। कल की तुलना में लगभग 25 फीसदी अधिक हैं। इस दौरान 31 मरीजों ने अपनी जान भी गंवाई। हालांकि, बीते 24 घंटों में 2802 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 19,509 हो गई जो कि आने वाले समय में मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,23,920 लोगों की मौत हुई है।  मंगलवार के जारी आंकड़े में बीते 24 घंटों में 2,568 केस मिले थे और 20 लोगों की मौत हुई थी। वहीं सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि नए मामलों में से 40 फीसदी मामले राजधानी दिल्ली से मिल रहे हैं। 
दिल्ली में कोरोना की बढ़ोतरी-
आपको बतादें कि दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1414 मामले सामने आए हैं जो कि पिछले दिनों की तुलना में 31 फीसदी अधिक है। वहीं इस दौरान एक मरीज की मौत भी हो गई। राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,87,050 हो गई है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 1076 मामले सामने आए थे।हरियाणा में 18 से 59 वर्ष के 1.2 करोड़ नागरिकों को कोविड रोधी वैक्सीन की बूस्टर डोज मुफ्त लगाने का अभियान आज से शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 25 अप्रैल को बूस्टर डोज मुफ्त लगाने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *