मुंबई : गौरतलब है कि महाराष्ट्र में लाउड स्पीकर विवाद अब और गरम होने लगा है जिसके चलते अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने आज बुधवार सुबह मुंबई के चारकोप इलाके के साथ साथ राज्य के कई शहरों में अजान के वक्त लाउड स्पीकर पर हनुमान चालीसा चाला दी। आज सुबह मुंबई में जब मस्जिद में अजान पड़ी जा रही थी तो वहीँ पास में लगे लाउड स्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने का वीडियो वायरल किया गया। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने इसका ने ही आह्वान किया है। मनसे ने महाराष्ट्र में मस्जिदों से लाउड स्पीकरों पर अजान पर पाबंदी की मांग को लेकर 4 मई से आंदोलन छेड़ने का आह्वान किया है। आपको बतादें कि महाराष्ट्र सरकार ने इस आंदोलन से तनाव न फैले इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।
इस बीच बुधवार सुबह मुंबई व नासिक समेत कई शहरों में अजान के वक्त हनुमान चालीसा बजाई गई। मुंबई का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक हाईराइज भवन से अजान के वक्त एक मनसे कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का झंडा लहराते दिखा व लाउड स्पीकर पर अजान से दोगुनी आवाज में हनुमान चालीसा को बजाया। इसके अलावा नासिक में भी हनुमान चालीसा चाली गई है। इस मामले में सात महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। बांद्रा, भिवंडी और नागपुर में भी अजान के दौरान हनुमान चालीसा बजाने की सूचना है।

