16 जुलाई को देश में टीकाकरण अभियान के छह महीने पूरे हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 16 जुलाई तक टीके की लगभग 40 करोड़ (39,93,62,514) खुराक दी जा चुकी है। इसमें, 18-44 आयु वर्ग के कुल 16,35,591 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई और 2,11,553 को टीके की दूसरी खुराक मिली।
आठ राज्यों – उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में टीके की पहली खुराक के लिए 18-44 आयु वर्ग के 50 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया है।
मंत्रालय ने कहा कि आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में टीके की पहली खुराक के लिए 18-44 आयु वर्ग में प्रत्येक में 10 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है।
Covid Vaccine: छह महीने में 40 करोड़ खुराक

