भागलपुर के बूढ़ानाथ मंदिर में बम मिलने से हड़कंप,जांच शुरू

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिला के जोगसर थाना क्षेत्र के बूढ़ानाथ मोहल्ला स्थित एक बिल्डिंग के नीचे बम मिलने से आज सुबह हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास की जगह को सील कर इस बात की सूचना उच्च अधिकारियों को दी।


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड टीम ने इलाके में और भी बम रखे रहने की आशंका पर मुआयना किया। उधर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मुंगेर से बम निरोधक दस्ता को भी बुलाया गया है। बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिस की एक टीम भी मौक़े का निरिक्षण करने पहुंच गई है।मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बम जैसा दिखने वाला एक सामान शिवांश विवाह भवन के नीचे बंद दुकान के सामने मिला है. पुलिस ने फिलहाल इलाके को सील कर दिया है। पुलिस से लोगों से उस स्थान से दूर रहने को कहा है। और आसपास के मार्केट को भी बंद करा दिया गया है।