राम मंदिर पर हमले की साजिश रच रहे “जैश ए मोहम्मद” के 4 आतंकी गिरफ्तार

जम्मू में लगातार आतंकी गतिविधियां हो रही हैं लेकिन अभी तक सुरक्षाबलों की तेज़ और कड़ी निगाह से उनके अपाक इरादे सफल नहीं हो पा रहे हैं इसी कड़ी में आज जम्मू में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हांसिल हुई। पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल बेकार कर दिया जिसके चलते आज जम्मू में चार आतंकवादियों को गिरफ्तार भी किया गया है। गिरफ्तार आतंकियों में से एक उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला है। इस आतंकी की शिनाख्त  इजहार खान के रूप में हुई है। पाकिस्तान में बैठे जैश कमांडर मुनाज़ीर ने उसे अमृतसर से हथियार इकट्ठा करने के लिए कहा था। जिनको आगे ड्रोन के माध्यम से जगह जगह गिराने की साजिश थी।

जम्मू  पुलिस महानिरीक्षक ने इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए कहा है कि ताया कि “जैश-ए-मोहम्मद” के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर चार आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आतंकी ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों को इकट्ठा करने और कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादियों को आपूर्ति करने की योजना बना रहे थे। इतना ही बल्कि ये सभी आतंकी कल स्वतंत्रता दिवस पर महत्वपूर्ण ठिकानों की रेकी करने की योजना तैयार कर रहे थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *