उत्तराखंड में आज रविवार को 12 घंटे में आठ स्थानों पर जंगल में आग फैलने की खबर मिली है। आपको बतादें कि गढ़वाल में सात और कुमाऊं में एक जगह जंगल में आग लग गई है। जिसके चलते करीब पौने पांच हेक्टेयर वन संपदा को भारी हानि पहुंची है । जबकि दस हजार रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति का आकलन किया गया है।
इस बारे में आज मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने कहा कि गढ़वाल में आरक्षित वन क्षेत्र में आग की सात और कुमाऊं में एक घटना सामने आई। कुल आठ घटनाओं में 4.75 हेक्टर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि इस फायर सीजन में वनाग्नि की अब तक 167 घटनाएं हो चुकी हैं। जबकि 214 हेक्टेयर वन क्षेत्र इससे प्रभाव में आए हैं।
यह भी सूचना जारी हुई है कि ग्रामीणों और राहगीरों से दरख्वास्त है कि यदि किसी को भी जंगल में कहीं आग लगी दिखाई देती है, तो संबंधित रेंज कार्यालय, डीएफओ कार्यालय या आपदा कंट्रोल रूम को तत्काल इसकी सूचना दें। ताकि नुकसान से बचा जा सके।

