आ गया  कोरोना का नया वैरिएंट, नए वैरिएंट के कारण अस्पतालों में भीड़

कोरोना के मामले एक बार फिर से कई देशों में बढ़ते हुए देखा जा रहा है। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वायरस में एक बार फिर से नया म्यूटेशन हुआ है जिससे एक नया वैरिएंट LB.1 सामने निकला है। यूएस, यूके सहित कई देशों में इस नए वैरिएंट के कारण अस्पतालों में भीड़ बढ़ती जा रही है। सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की रिपोर्ट के मुताबिक नया वैरिएंट कई मामलों में दिक्कत कर सकता है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये जल्द ही कोरोना के पिछले वैरिएंट KP.3 को भी पीछे छोड़ सकता है।

सीडीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में कोरोना के नए मामलों में से करीब 17.5% के लिए इसी वैरिएंट को प्रमुख कारण माना जा रहा है। सीडीसी के प्रवक्ता डेविड डेगल ने एक बयान में कहा, हम कोरोना के सभी वैरिएंट्स पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। कुछ देशों से संक्रमण के मामलों के बढ़ने की खबरें हैं, कई मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की भी जरूरत पड़ रही है। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है। LB.1 की ज्यादातर प्रकृति KP.3 से मिलती-जुलती ही देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *