पाकिस्तान सियासी संकट: सदन में इमरान कार्यवाही में उपस्थित,देशभर में प्रदर्शन का आह्वान 

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में आज कुछ ही देर के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर कार्यवाही की जाएगी। ख़बरों की मानें तो,इस दौरान हंगामे के बाद वोटिंग भी आज होगी। वहीं इमरान खान ने  देशभर में प्रदर्शन का आह्वान कर दिया है। सियासी घटनाक्रम के बीच दावा किया जा रहा है कि नवाज शरीफ भी पाकिस्तान पहुंच रहे हैं। नवाज शरीफ लाहौर के बजाय इस्लामाबाद या पेशावर आएंगे। यहां से उन्हें एक बड़े जुलूस के साथ लाहौर लाया जाएगा।  अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले पीएमएल-एन नेता मरियम नवाज ने कहा कि, अच्छे दिन आने वाले हैं। पार्टी की ओर से 174 सांसदों की सूची भी जारी की गई है, जो विपक्ष के समर्थन में हैं।

 इमरान की गिरफ्तारी के आसार –अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख रशीद खानने बाड़ा ऐलान किया है उन्होंने कहा है की प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार किया जा सकता है। 
इमरान के घर के बाहर सुरक्षा-इस दौरान पाकिस्तान में हिंसा भड़क सकती है। इसके मद्देनजर इमरान खान के घर के बाहर रेंजर तैनात किए गए हैं। इस्लामाबाद में धारा 144 लागू कर दी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *