अभी थोड़ी देर पहले इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के डाउन होने की खबर आई है। व्हाट्सऐप के इस प्रतिस्पर्द्धी मैसेंजर ऐप की सर्विसेज भारत और पाकिस्तान सहित कई देशों में ठप है। टेलीग्राम के डाउन होने की शिकायत लोगों को आज यानी 2 अप्रैल को दोपहर 2 बजे के आसपास से आ रही है।शनिवार को दोपहर 2 बजे से अचानक से फेमस सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म टेलीग्राम का सर्वर डाउन हो गया। इससे यूजर्स को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर ट्विटर पर यूजर्स ने डायरेक्ट टेलीग्राम को मेंशन करते हुए शिकायत की और अपनी नाराजगी भी जाहिर की।
टेलीग्राम आउटेज की वजह से कई यूजर्स के मैसेज पूरी तरह से नहीं जा पा रहे, तो कई यूजर्स का ऐप खुलने में परेशानी हो रहा है. कंप्यूटर से लेकर स्मार्टफोन यूजर्स तक, सबको टेलीग्राम का सर्वर का डाउन होने से अलग-अलग तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।यूजर्स ने #Telegramdown हैशटैग के माध्यम से इस मामले पर अपनी बात रखी. आशुतोष नाम के यूजर ने टेलीग्राम डाउन होने पर ट्वीट किया- टेलीग्राम सर्वर डाउन, अब हर कोई ट्विटर की तरफ दौड़ रहा है #telegram #twitter #telegramdown एक अन्य ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया- #Telegramdown मुझे लगा कि यह मेरा इंटरनेट है। मैं सचमुच बहुत भ्रमित हो गया।

