सपा नेता अबू आजमी ने विवादित फिल्म को बताया झूठ का पुलिंदा

“द कश्मीर फाइल्स” को लेकर पूरे देशभर में विवाद जारी है। इसी पर समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होनें कहा है कि कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर हो-हल्ला मचाया जा रहा है वह झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार अगर सरकार को दिखाना है तो वह गोधरा फाइल्स पर भी सबको साफ़ दृश्य दिखाए। उसे तो बस धर्म के नाम पर राज करने की चाहत है।इसके अलावा अबू आजमी ने कहा कि इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में जनता ने विकास के नाम पर नहीं बल्कि धर्म के नाम पर वोट मांगे गए। नाव में ऐसे मुद्दे बने जिससे लोगों के जज्बात को भड़काया गया। निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आजमगढ़ पहुंचे सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि यूपी विधानसभा के चुनाव में सपा को ही असली कामयाबी मिली है। 

बेईमानी हुई है : अबू आजमी उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में बेईमानी हुई है। जिस तरह से भाजपा के लोगों को लोगों ने विरोध करते हुए घरों से भगाया था। कोरोना संक्रमण के समय लाशों को गंगा में फेंका गया था। 

\

मुसलमानों को अछूत बनाना चाहती है भाजपा-उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे देश में एक संदेश चल रहा है कि मुसलमान अछूत है। यदि चुनावी सभाओं में मुसलमान साथ खड़ा है तो बहुसंख्यकों का वोट नहीं मिलेगा। इसी कारण मैं स्वयं चुनाव में प्रचार से दूर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *