देश की पहली कोरोना मरीज़ दोबारा हुई संक्रमित

भारत की पहली कोविड-19 मरीज़ एक बार फिर वायरस से संक्रमित पाई गई है। केरल के त्रिशूर की यह महिला पढ़ाई के लिए नई दिल्ली जाने की तैयारी कर रही थीं।

इस दौरान उसके नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच की गई, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि एंटीजन रिपोर्ट में संक्रमण नहीं पाया गया। उनमें लक्षण दिखाई नहीं दिए।

क्या था मामला
गौरतलब है कि 30 जनवरी 2020 को वुहान विश्वविद्यालय की मेडिकल की तृतीय वर्ष की छात्रा कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी। सेमेस्टर अवकाश के बाद घर लौटने के पश्चात वह देश की पहली कोविड-19 मरीज़ बन गई थी।

त्रिशूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करीब तीन सप्ताह के इलाज के बाद दो बार उसकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके साथ ही संक्रमण से उसके उबरने की पुष्टि हुई और 20 फरवरी 2020 को उसे छुट्टी दे दी गई।

अब एक बार फिर उक्त महिला कोरोना संक्रमण का शिकार बन गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *