देहरादून : उत्तराखंड में आज दो दिवसीय दौरे के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे हैं। वह करीब 1 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से राजभवन के लिए रवाना हो गए । राष्ट्रपति देहरादून और हरिद्वार के दौरे पर रहेंगें। उनके दौरे को लेकर बीते दो दिन पुलिस-प्रशासन दो दिन से सुरक्षा व्यवस्थाएं ठीक और सघन करने में लगी हुई थी। अब तक की प्राप्त ख़बरों की मानें तो राष्ट्रपति कल रविवार को हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन की और से चांदी पल के पास एक आयोजित कार्यकर्म में शिरकत करेंगें। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का उत्तराखंड में शनिवार और रविवार को भ्रमण प्रस्तावित है। राष्ट्रपति की ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बलों को शुक्रवार को ब्रीफ किया गया था। सुरक्षा में लगे सभी पुलिस बल को निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ड्यूटी स्थल पहुंचने के साथ ही ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करने के भी आदेश दिए गए हैं।
आज एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए सीएम धामी और राज्यपाल लेज गुरमीत सिंह मौजूद रहे। आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु कांबिंग, चेकिंग करा ले और आसपास स्थित ऊंचे भवनों आदि की सघन चेकिंग कराने के साथ ही वहां आवश्यक पुलिस बल नियुक्त करने के लिए कहा था।

