अंकिता मर्डर : SIT ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब


अंकिता हत्याकांड के आरोपियों का अब नार्को टेस्ट कराने के मामले में एसआईटी ने हाईकोर्ट में जवाब दिया है और हाईकोर्ट ने पुलकित आर्य की याचिका पर नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के निचली अदालत के आदेश पर रोक लगा दी थी।

अब पुलिस बिना सहमति के ही आरोपियों का नार्को टेस्ट करवाने में लगी थी। इसलिए देश में आए ऐसे मामलों को नजीर बनाते हुए पुलिस ने जवाब दाखिल किया है। मामले की सुनवाई पांच मई को की जाएगी।

दिसंबर 2022 में वीआईपी का नाम जानने के लिए आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने को न्यायालय में अर्जी दी थी। शुरुआत में पुलकित आर्य और सौरभ ने तो अपनी सहमति दे दी थी। अंकित ने इन्कार कर दिया था।पुलकित का फरवरी में नार्को टेस्ट कराया जाना था, पुलकित की ओर से हाईकोर्ट में अपील कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *