आज कोटद्वार से भाजपा विधायक रितु भूषण खंडूरी को उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा खबर है कि सदन में संसदीय कार्यमंत्री की भूमिका में प्रेमचंद अग्रवाल। रहेंगें। । आज सीएम धामी ने प्रेमचंद अग्रवाल को भी अधिकृत किया है। इस[ पर विभाग जल्द आदेश भी पारित कर देगा। वहीं, शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक विधानसभा सचिव को किसी दल या सदस्य ने कोई नामांकन नहीं किया।
शनिवार को निर्वाचन की प्रक्रिया विधानसभा में सुबह 11 बजे से सभामंडप में आरम्भ की गई।आज संसद में विधानसभा के सभी सदस्यों की मौजूदगी देखने को मिली। चुनाव कराने तक वरिष्ठ विधायक एवं प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका रहे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने उन्हें निर्वाचन अवधि तक के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया है।
ऐतिहासिक है आज का दिन : सीएम धामी आज सदस्यों के चयन पर प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन है और यह मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान है। मातृशक्ति के रूप में हमें पहली महिला स्पीकर मिली है। उनको में हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

