बीरभूम : पश्चिम बंगाल के बीरभूम से ख़बर आ रही है कि यहां टीएमसी नेता की हत्या के बाद भड़की हिंसा में 10 लोगों की जलकर मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोप लगाया जा रहा है कि इन सभी को जलाकर मारा गया है। टीएमसी नेता की हत्या का बदला लेने के उद्देश्य से ऐसा किया गया है।बता दें कि बीरभूम के रामपुरहाट की है जहां 10-12 घरों के दरवाजे बंद करने के बाद उसमें आग लगा दी गई। इस आग की चपेट में आकर 10 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रामपुरहाट में तृणमूल कांग्रेस के उपप्रधान की हत्या का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम कुछ लोगों के द्वारा दिया गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई. यही नहीं डीएम समेत बीरभूम के तमाम बड़े अफसर भी मौके पर पुहंचे. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर ये घटना कैसे हुई।
बीरभूम में भीड़ द्वारा कथित तौर पर घरों में आग लगाने और एक टीएमसी नेता की हत्या के बाद कई लोगों की मौत पर दमकल अधिकारियों ने कहा कि बीती रात करीब 10-12 घरों में आग लगा दी गई. कुल 10 शव बरामद किये गये हैं. एक ही घर से 7 शव निकाले जा चुके हैं।
पश्चिम बंगाल में भड़की हिंसा,10 की मौत

