प्रदेश में कोरोना ने दिखाया फिर असर,जानिए कितने संक्रमित मामलें आए सामने ?

देहरादून; कोरोना का कहर यूँ तो बेहद गिर चुका है लेकिन अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। अगर बात करें उत्तराखंड में कोरोना के प्रकोप की तो तीन दिन बाद आज मंगलवार को एक मरीज़ की मौत की खबर मिली है। इसके अलावा प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 40 नए संक्रमित पाए गए हैं। जबकि एक मरीज ने दम तोड़ा है। संक्रमितों की तुलना में दोगुने से अधिक ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 6246 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नकारात्मक निकली है। आपको बतादें कि प्रदेश के आठ जिलों में 40 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इसके अलावा देहरादून जिले में 13, हरिद्वार में नौ, पौड़ी में छह, अल्मोड़ा में चार, चमोली में तीन, ऊधमसिंह नगर व रुद्रप्रयाग में दो-दो, नैनीताल जिले में एक संक्रमित मिला है। बागेश्वर, चंपावत, उत्तरकाशी व टिहरी जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है।

ऋषिकेश एम्स में हुई कोरोना पॉज़िटिव की मौत – इसमें एम्स ऋषिकेश में भर्ती मरीज ने दम तोड़ा है। कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 269 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। 91 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 87704 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.68 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 0.64 प्रतिशत दर्ज हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *