रुड़की : आपको बतादें कि भगवानपुर में भारतीय कृषि अनुसंधान की तरफ से आयोजित टेक्नीशियन की परीक्षा में दो मुन्ना भाई पकड़े धरदबोचे गए हैं। दोनों ही अन्य परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे। जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को अदालत में पेश कर दिया है। वहीं असली परीक्षार्थी पुलिस की कार्रवाई के दौरान भाग खड़े हुए। दोनों की तलाश की जा रही है।
यह मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में आरसीपी के कॉलेज का सामने आया है। कालेज में भारतीय कृषि अनुसंधान में टेक्नीशियन के पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही थी। कालेज के केंद्र व्यवस्थापक कृष्ण कुमार त्यागी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि परमजीत निवासी गरनावठी जिला रोहतक हरियाणा और विजय निवासी मारुथ झज्जर हरियाणा परीक्षा दे रहे थे। जिनका मास्क निकलवाया गया और उनकी पहचान हुई। सुमित एवं अमित के स्थान पर परीक्षा दे रहे हैं। दोनों को पकड़ लिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। जैसे ही पुलिस की गाड़ी कालेज के बाहर पहुंची सुमित एवं अमित यहां से भाग निकले। सुमित और अमित ने ही उनको एडमिट कार्ड, पैन कार्ड और फोटो उपलब्ध कराई थी। दोनों ही उनको साथ लेकर आए थे। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्जकर लिया है। फरार अमित एवं सुमित की भी तलाश की जा रही है।

