उत्तराखंड एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस क्यों कर रही जीत के दावे ? जानिए भाजपा की प्रतिक्रिया 

देहरादून : गौरतलब है कि विस चुनाव 2022 के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं,और अब सभी राज्यों में जीत के लिए अपने अपने दावे ठोके जा रहे हैं इसी कड़ी में उत्तराखंड परेश में पांचवीं विधानसभा के गठन के लिए हुए मतदान के नतीजे भी सभी जगह की तरह 10 मार्च को निकलेंगें,लेकिन तीन दिन पहले सामने आए एग्जिट पोल ने कांग्रेस की उम्मीदों को पंख मिले हैं। विभिन्न एजेंसियों और चैनलों की तरफ से सर्वे कांग्रेस को भी सत्ता की कुर्सी की तरफ ले जाते दिख रहे हैं। इसे लेकर पार्टी नेताओें और कार्यकर्ताओं में काफी पहले से उत्साह की लहर देखि जा रही है। लेकिन  सही में फैसला क्या होगा ये तो समय ही बताएगा। 

सभी की चुनाव के परिणाम से पहले जारी हो रहे एग्जिट पोल पर नज़र है।सभी  सियासी दलों के साथ जनता को भीअब बसब्री से इंतज़ार बना हुआ है। यूपी में अंतिम चरण का चुनाव संपन्न होते ही विभिन्न एजेंसियों की ओर से एग्जिट पोल के आंकड़े प्रस्तुत किए गए। कई आंकड़ों में कांग्रेस को सत्ता के काफी करीब दिखाया गया है। उत्तराखंड में बीते सप्ताह के पहले दिन सोमवार  शाम को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं के साथ एग्जिट पोल के नतीजे देखे और इसपर प्रतिक्रया भी दी है।अधिकतर एजेंसियों के आंकड़े बता रहे हैं कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। ये एक बेहद बड़ी खुशखबरी है। 

भाजपा भी जीत के दावे लगी ठोंकने –लेकिन भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान भी मतां के बाद भाजपा की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है उन्होंने ने भी एग्जिट पोल के आधार पर बीजेपी की उत्तराखंड में जीत के दावे किए हैं। उन्होंने भाजपा की जीत का संकेत पहले ही देदिया है । उन्होंने कहा कि पार्टी सभी चैनलों पर दिखाए इन परिणामों की प्रक्रिया का स्वागत करती है। हमें विश्वास है भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। 

मदन कौशिक –
एग्जिट पोल के नतीजे चाहे जो हों, लेकिन हम अपने कार्यकर्ताओं के जमीनी फीडबैक के आधार पर पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि 10 मार्च को भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल करेगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *