आज यूपी के 9 जिलों में 54 जिलों में मतदान जारी है। चंदौली की चकिया विधानसभा, सोनभद्र की राबर्ट्सगंज और दुद्घी विधानसभा नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण शाम चार बजे तक ही वोटिंग की जाएगी। बाकी 51 सीटों पर शाम छह बजे तक मतदान होगा। दोपहर 1.00 बजे तक 54 सीटों पर 35.51 फीसदी मतदान हो चुका है।
आज इस मतदान में उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण के बीच बिहार के मंत्री और भाजपा नेता नितिन नवीन ने कहा कि इस चरण की अधिकतर सीटों पर भाजपा की जीत होगी। उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है और प्रदेश में सरकार बनाने के लिए पार्टी को मायावती की अहम भूमिका है। अभी तक हुए कुछ घंटे में नौ जिलों में कुल 35.51 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें मऊ जिला अब भी वोट प्रतिशत के मामले में बढ़त बनाए हुए है।
इन जिलों में दोपहर तक इतना हुआ मतदान –
आजमगढ़- 34.60 प्रतिशत
भदोही- 35.60 प्रतिशत
चंदौली- 38.45 प्रतिशत
गाजीपुर- 34.15 प्रतिशत
जौनपुर- 35.80 प्रतिशत
मऊ- 37.08 प्रतिशत
मिर्जापुर- 38.05 प्रतिशत
सोनभद्र- 35.68 प्रतिशत
वाराणसी- 33.55 प्रतिशत
चंदौली में मतदान के दौरान मधुमखियों का हमला –चंदौली के नेशनल इंटर कॉलेज में मतदान के दौरान दोपहर 12 बजे मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के हमले से 12 लोग जख्मी हो गए। वहीं हमले से बचने के लिए मतदाताओं के साथ पीठासीन, मतदान अधिकारी और बीएलओ भाग निकले।एक घंटे वोटिंग भी प्रभावित हुई है।

