हरदा को अपनों से ही भय,पोस्टल बैलेट का ले रहे बहाना : मनवीर चौहान 

देहरादून : उन्होंने कहा हरदा और अध्यक्ष ही वैलेट पेपर के बहाने अनचाहे भय से ग्रसित हैं। कांग्रेस में चुनाव से पहले ही सीएम की जंग शुरू हो गई थी और पूरे 5 साल से गुटों की बर्चस्व की जंग चलती रही। अप्रत्याशित नतीजों को भांपकर कांग्रेस अब बहाने तलाश रही है। चुनाव संचालन अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत भी 10 मार्च के बाद नई पारी की घोषणा कर चुके हैं। लगता है कि उनको परिणाम को लेकर आभास हो गया है।
उन्होंने कहा कि वैलेट के साथ ही कांग्रेस अब पार्टी में तोड़फोड़ की आशंका जताकर दूसरे दलों पर आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी के चलते हर दूसरा खुद को असुरक्षित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भयभीत है और अब वह तरह के बहाने तलाशने में जुट गई है,ल्रेकिन इससे उसे कुछ हासिल नहीं होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *