अभी तक कीव के युद्ध में 38 मासूमों ने गवाई अपनी जान

रूस-यूक्रेन का युद्ध अब भयावह रूप ले चुका है। इस घोर युद्ध को पूरे 12 दिन हो चुके है। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में हमले करना अब और अधिक गति कर दी है। खारकीव में कई रिहायशी इलाकों पर भी हमला किया गया। इस बीच दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल आज तीसरी बात वार्ता करेंगे। इससे पहले हुई वार्ता में सुरक्षित कॉरिडोर पर सहमति बनी थी। आज होने वाली बातचीत में युद्ध विराम पर चर्चा होने की आशंका है। आपको बतादें कि अब यूक्रेन की राजधानी कीव में गोलीबारी में घायल हुए भारतीय छात्र हरजीत सिंह को वायु सेना के विशेष विमान से भारत लाया जा रहा है जिसे पोलैंड में एंबुलेंस से विमान तक पहुंचाया गया है। यहां से वह भारत वापस आएंगे।  यूक्रेन में रूस की ओर से की जा रही गोलीबारी में अब तक 38 बच्चों की मौत हो गई है। यह दावा यूक्रेन की संसद के मानवाधिकार कमिश्नर ने किया है। उन्होंने बताया कि 71 बच्चे जख्मी हैं, वे जिंदगी और मौत के बीच फसे है।

 पीएम मोदी आज करेंगें बात –प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर बात करेंगे। यूक्रेन संकट के बीच भारतीय छात्रों की सुरक्षा और युद्ध को टालने के लिए पीएम मोदी फोन पर वार्ता करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *