यूक्रेन : रूस यूक्रेन के बीच ज़ारी जंग का आज सांतवा दिन है। दोनों देशों के बीच इस युद्ध में रोज़ाना कई बेगुनाह लोगों की मौत हो रही है। बता दें कि कल मंगलवार को भारत के कर्णाटक के रहने वाले छात्र नवीन की खारकीव में हुई शेलिंग में मौत हो गई थी , और आज फिर भारत के लिए एक बहुत बुरी ख़बर आई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जिस छात्र की मौत हुई है, उसका नाम चन्दन जिंदल है और वह छात्र पंजाब के बरनाला शहर का रहने वाला था। चन्दन यूक्रेन के विन्नित्सिया नेशनल पाइरोगोव, मेमोरियल मेडिकल यूनिवर्सिटी में मेडिकल का छात्र था। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार चन्दन की मौत इस्केमिक स्ट्रोक से पीड़ित होने के बाद हुई है यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दी है।
बता दें कि रूसी सेना यूक्रेन में लगातार हमलें कर रही है।और हमले के सातवें दिन सुबह से ही रूस के सैनिक राजधानी कीव पर हमले कर रहे हैं। सुबह से हो रही शेलिंग में अभी तक भारी तबाही हो चुकी है। यूक्रेन के कीव शहर में सरकारी इमारतों पर हमले हो रहे हैं। वहीं अभी ख़बर आई है कि रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन से बातचीत के लिए एक बार फिर तैयार हो गए हैं।

