राज्यसभा में 12 सांसदों का हुआ था निलंबन,जिसकी बर्खास्तगी के लिए विपक्ष की मांग पर सभापति का सीधा इंकार

संसद के शीतकालीन सत्र में 12 सांसदों के निलंबन मामलें को लेकर विपक्षी दल सदन में हंगामा किए हुए हैं।जबकि ,राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू निलंबन वापस लेने की बात को साफ़ तौर पर निरस्त कर चुके हैं।उन्होंने इसे वापस लेने की बात को साफ इंकार कर दिया है। आपको बतादें कि राज्यसभा में 12 सांसदों के निलंबन के मामलें पर आज कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में आठ विपक्षी दल आज उपसभापति वेंकैया नायडू से मिलने पहुंचा।

इस मामलें पर राहुल गाँधी ने किया ट्वीट –

12 सांसदों के निलंबन मामले पर राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि “किस बात की माफ़ी? संसद में जनता की बात उठाने की? बिलकुल नहीं!” 

12 सांसदों को राज्यसभा से निलंबित किए जाने के फैसले के खिलाफ मंगलवार को संसद परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया। आपको बतादें की संसद में इस्रफ़ 12 सांसदों के निलंबन पर चर्चा के अलावा यहाँ आज राज्यसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत में अब तक कोरोनावायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट का कोई मामला दर्ज़ नहीं हुआ है। डीएमके और नेशनल कांफ्रेंस के वॉकआउट के बाद लोकसभा को दो बजे तक स्थगित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *