आज वाराणसी में ममता बनर्जी,करेंगीं जनसभाओं को सम्बोधित 

आज बंगाल की मुखिया ममता बनर्जी पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मौजूद रहेंगी। आज गुरुवार को ममता बनर्जी सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ रैली में शामिल होने वाली है। इस कार्यक्रम में जयंत चौधरी के भी पहुंचने की बात सुनने में आ रही है। ममता बनर्जी बुधवार दोपहर बाद काशी पहुंचकर सबसे पहले पर मां गंगा का आशीष पाने के लिए गंगा आरती में शामिल होंगी।
आपको बतादे कि आज के अलावा कल गुरूवार को भी कल ऐढ़े में सुबह 11 बजे से संयुक्त रैली को संबोधित करेंगी। साथ ही विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो में शामिल होंगी। वाराणसी में सातवें चरण का मतदान सात मार्च को होना है। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, सभी राजनीतिक दल अपनी ताकत झोंकने में लग गए हैं।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता की संयुक्त रैली तीन मार्च को ऐढ़े में होगी। बुधवार शाम 4.30 बजे ममता बाबतपुर एयरपोर्ट पर आएंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *