उत्तराखंड की भाजपा महिला नेत्री की पुत्रवधु कात्यायिनी शर्मा कंडवाल ने दिल्ली की पीसीएस जे परीक्षा में द्वितीय रैंक प्राप्त की है। उनकी नियुक्ति होने से परिवार सहित समूचे राज्य में खुशी की लहर दौड़ गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीसीएस जे दिल्ली में द्वितीय रैंक लेकर न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर उत्तराखंड की कात्यायिनी शर्मा कण्डवाल का चयन हुआ है। कात्यायिनी उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल की पुत्रवधु है। जज बनने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
मूल रूप से पौड़ी की रहने वाली कात्यायिनी के पिता स्व. मदन मोहन सुंदरियाल ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में कार्यरत थे तथा माँ कुसुम सुंदरियाल देहरादून में अध्यापिका हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा पौड़ी व देहरादून से की है। कात्यायिनी ने बताया कि आज उनके दिवंगत पिता का सपना पूरा हो गया है।
उत्तराखंड: भाजपा नेत्री की बहू दिल्ली में बनी जज़

