पिथौरागढ़ : थौरागढ़ जिले के अस्कोट निवासी और वर्तमान में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई की प्रदेश सचिव अंकिता पाल को उत्तराखंड यूथ कांग्रेस का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। अंकिता की इस उपलब्धि पर उनके परिजन और उनके गाँव अस्कोट में खुशी की लहर है।बता दें कि अंकिता पाल पूर्व में डीएवी (पीजी) कॉलेज देहरादून से ही छात्र राजनीति में सक्रिय रही हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा विश्वास जताए जाने पर अंकिता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु व उत्तराखंड प्रभारी प्रदीप सूर्या का आभार व्यक्त किया है।
अंकिता ने कहा की पार्टी नें उन पर जो विश्वास दिखाया है, इससे उन्हें और ज्यादा ईमानदारी और निष्ठा के साथ संगठन के प्रति अपना दायित्व वहन करेंगी।अंकिता को प्रदेश संगठन में महासचिव बनाये जाने पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक रंजीत रावत, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मयूख महर और प्रदीप पाल सहित प्रदेश और जिला स्तर के नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए अंकिता को बंधाई दी है।

