यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद 100 डॉलर के पार पहुंचे कच्चे तेल के दाम

यूक्रेन : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा आज सुबह यूक्रेन पर हमले करने का ऐलान करने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम 100 डॉलर के पार पहुंच गया है। वर्ष 2014 के बाद यह अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा है। यूक्रेन पर रूसी हमले की वजह से पेट्रोलियम पदार्थों के आयात-निर्यात में बाधा उत्पन्न होने के आसार हैं। इसका कारण यह है कि रूस पूरी दुनिया में पेट्रोलियम पदार्थों का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।

बता दें कि रूस दुनिया में सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है। आम तौर पर यह यूरोपीय देशों के रिफानरियों को कच्चा तेल बेचता है, इसके साथ ही, रूस यूरोपीय देशों को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति भी करता है और दुनिया में रूस ही इकलौता ऐसा सबसे बड़ा देश है, जो यूरोपीय देशों प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करता है.लेकिन यूक्रेन पर रूस के हमले की आशंका के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो दिन पहले मंगलवार से ही कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी होने लगी थी. यूक्रेन पर हमले की आशंका और रूस पर पश्चिमी देशों की पाबंदियों से वैश्विक कच्चा तेल मानक ब्रेंट क्रूड मंगलवार को 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था. रूस प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा निर्यातक और दूसरा सबसे बड़ा तेल निर्यातक है।