नई दिल्ली : कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की वजह से कई लोग आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। लेकिन इसके लिए कर्मचारी भविष्य निधि मेंबर कोविड-19 से लड़ने के लिए EPF से एडवांस क्लेम करने की सुविधा दी है।जानिए पूरी प्रक्रिया….
कर्मचारी भविष्य निधि मेंबर कोविड-19 से लड़ने के लिए EPF से एडवांस क्लेम कर सकते हैं। लेकिन पहले यह जान लेना जरूरी है कि ईपीएफ मेंबर्स बेसिक वेजेज और महंगाई भत्ते को तीन महीने या 75 प्रतिशत तक का नॉन-रिफंडेबल अमाउंट निकाल सकते हैं।
आइए बताते हैं उमंग ऐप्प से कोविड-19 एडवांस फाइल करने का तरीका-
सबसे पहले प्ले स्टोर से उमंग ऐप्प डाउनलोड करे और उसके बाद उमंग ऐप्प ओपन करें और ईपीएफओ पर क्लिक करें।
- इसके बाद Request for Advance (Covid-19) का चयन करना है।
- इसके बाद आपको अपना यूएएन दर्ज कर Get OTP पर क्लिक करना है।
- अब OTP सबमिट करने के बाद आपको लॉगिन पर क्लिक करना है
- लॉगिन करने के बाद आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर दर्ज कर ड्रॉप डाउन मेन्यू से Member Id को चुनना है और फिर Proceed for Claim पर क्लिक करना है।
- ड्रॉप डाउन मेन्यू से Form 31 चुनकर Amount of Advance Required भरें और चेक इमेज अपलोड करना है
- डिक्लेरेशन बॉक्स पर चेक करें औरसबमिट ओटीपी पर क्लिक करें।
- सारे स्टेप्स पूरा कर लेने के बाद आपका कोविड -19 विदड्रॉल फॉर्म जमा हो जाएगा।

